– सेवा, सहयोग, संस्कार, संपर्क एवं समर्पण भाव की अनूठी मिशाल भाविप चेतक शाखा
उदयपुर, 12 नवम्बर। भारत विकास परिषद की चेतक शाखा का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल एवं वंदे मातरम गान से किया गया। महामंत्री हंसमुख जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयराज आचार्य, राष्ट्रीय उप संयोजक, संजीव भारद्वाज, क्षेत्रीय संयोजक मयंक जोशी, प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर बोरा, प्रांतीय महासचिव का ऊपरणा ओढ़ाकर कर स्वागत किया गया। रजनीकांत मानवत ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में शाखा की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों द्वारा किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया तथा प्रांतीय बैठक निर्मायिनी में सदस्यों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक नया इतिहास रचा है। अतिथि जयराज आचार्य, मयंक डोशी , सुधीर बोरा ने भारत विकास परिषद द्वारा किये का रहे विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी एवं परिषद की अवधारणा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए आग्रह किया कि हमें सेवा, सहयोग, संस्कार, संपर्क एवं समर्पण के क्षेत्र मे सेवा कार्य को निरंतर करते रहना है। उन्होंने भारत विकास परिषद की कार्य पद्धति एवं अवधारणा की जानकारी दी और अल्पकाल में ही चेतक शाखा द्वारा सफलतापूर्वक किए गए उनकी कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा सराहनीय कार्य किए जाने पर रितु दाधीच, ऊषा पुरोहित, चेतन दक, अनिता दक, ओम प्रकाश स्वर्णकार, स्वर्णकार, रवि कावडिय़ा, कावडिय़ा आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सदस्यों एवं उनके परिवार वालों ने परिजनों ने धमाकेदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमे गणेश वंदना उषा पुरोहित एवं किरण शर्मा, कविता, निधेश/ निवेधा, नृत्य: आर्या पांडे, विजय लक्ष्मी जैन रेखा मानवत, शिव भजन उषा पुरोहित, गीत पी के गुप्ता,समूह गीत, ऊषा पुरोहित, रेखा मानावत, राष्ट्र भक्ति गीत : अनीता दक, गाना सत्या पांडे, राजस्थानी गीत एलएन शर्मा, समूह गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन हम होंगे कामयाब समूह नृत्य एवं गान के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री हंसमुख जैन ने अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश बोहरा ने किया।
भारत विकास परिषद की चेतक शाखा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
