जिला तैलिक साहू महासभा ने की तेल घाणी बोर्ड बनाने की मांग

उदयपुर, 21 जुलाई। जिला तैलिक साहू महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर के मार्फ़त  राजस्थान सरकार व प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखकर तेल घाणी बोर्ड बनाने की मांग की।

जिला प्रवक्ता दिनेश हाडा ने बताया कि राजस्थान सरकार सभी समाजों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातर कार्य कर रही है। इसी क्रम में समाज यह कहना चाहता है कि तेली समाज  पिछड़ी जाति में आता है और तेली समाज बंधु ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं। बोर्ड का गठन शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक उत्थान में सहायक होगा।

ज्ञापन में कहा गया कि तेली समाज का मुख्य रोजगार तेल घाणी है, जो कि ऑर्गेनिक तरीके से तेल उत्पादन करता हे। मौजूद दौर में तेल घाणी का कार्य करने वालों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। यदि तेल घाणी बोर्ड की स्थापना की जाती है तो तेल घाणी से सरकार की स्वरोजगार योजना को भी बढ़ावा मिलेगा। बोर्ड बन जाने से तिलहन व घाणी के आवश्यक सामग्री के लिए ऋण सुविधा व अन्य अनुज्ञा प्राप्त करने में सहूलियत मिल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल के मंत्र के साथ देश की जनता को शुद्ध तेल आसानी से उपलब्ध होगा। रोजगार से जीविकोपार्जन में आसानी होगी, जीवन स्तर में सुधार होगा।

ज्ञापन में कहा गया कि सरकार में समाज का प्रतिनिधित्व शून्य है, सभी समाजों के बोर्ड गठित कर सरकार उन्हें प्रतिनिधित्व दे चुकी है। तेली समाज के सत्यनारायण मंगरोरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  ने राजस्थान  के सभी जिलों में तेल घाणी बोर्ड के समर्थन के लिए  सभाएं की जिसमें समाज ने व्यापक स्तर पर उन्हें समर्थन दिया है।

ज्ञापन में राजस्थान सरकार से मांग की गई कि छत्तीसगढ़, आन्ध्रप्रदेश व अन्य प्रदेशों की तर्ज पर तेल घाणी बोर्ड की स्थापना करवाकर कर तेली समाज को परंपरागत कार्य रोजगार से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया जाय।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में  देवेंद्र साहू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, राम लाल रेगा उपाध्यक्ष तेल घाणी बोर्ड़ संघर्ष समिति, पिंटू साहू जिला अध्यक्ष, श्याम मंगरोरा राष्ट्रीय प्रवक्ता, मीठा लाल गटकनिया तेल घाणी संघर्ष समिति सहमंत्री उदयपुर संभाग, राजेश दया जिला कार्यकारी अध्यक्ष, यश साहू जिला उपाध्यक्ष, दिनेश हाड़ा जिला प्रवक्ता, सत्यनारायण मंगरोरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, किशन दया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लोकेश पंचोली प्रदेश महामंत्री मीडिया प्रकोष्ठ, हेमेंद्र आसरमा खेल मंत्री, धीरज साहू  उपमंत्री, अनिल साहू प्रदेश महामंत्री, जगदीश दया  कार्यकारिणी सदस्य, चंद्र प्रकाश पचलोडिया, महिला प्रतिनिधि मंडल में मंजू साहू महिला  जिलाध्यक्ष, भावना साहू, रेखा साहू, पुष्प देवी, अनीता साहू, कल्पना साहू, राजकुमारी साहू, राधिका साहू, भानु पंचोली शामिल थीं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!