जिला आधार ऑपरेटर की बैठक क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में हुई आयोजित

ओबरी। जिला आधार ऑपरेटर की बैठक रविवार को खडगदा गांव के क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में प्रदेश अध्यक्ष दित्य प्रताप सिंह राणावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोरेश सेजवार और प्रदेश संगठन मंत्री घीसा लाल जाट प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य की मौजूदगी में आयोजित हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से योगेश जैन को जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष शशांक शेखर, कोषाध्यक्ष नागपालसिंह, महामंत्री अकुंरपालसिंह, महिपाल कटारा, मीडिया प्रभारी चंद्रेश कलाल, संगठन मंत्री अनवर हुसैन, संजय जैन, आईटी हेल्प में मुकेश रावल, बंशीलाल पाटीदार, भावेश टेलर, बद्रीनारायण रेबारी, रवि पाटीदार एवं प्रवक्ता कपिल जैन को नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन से आए पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी द्वारा क्षेत्रपाल दादा की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। परिसर में आयोजित बैठक में भारत सरकार एवं यूआईडीएआई के द्वारा जारी गाइड लाइनों के अनुसार कार्य करने, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था और इन सालों में कभी अपडेट भी नहीं करवाया है। ऐसे आधार नंबर धारकों को डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने, ईसीएमपी मोड में यथावत रखने, री एग्जाम को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष दित्य प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी ऑपरेटर को आधार संबधित समस्या होने पर संगठन पूरा सहयोग करे। इस अवसर पर मेहुल कलाल, अतुल जैन, मनीष पाटीदार, जयेश खटीक, नरेश पाटीदार, रोशन पाटीदार, भंवरलाल बामनिया, लोकेश डामोर, रमेश कलाल, अनिल बरण्डा, मुकेश पटेल, अनिल कटारा, यशवंत सिंह राठौड़, गजेन्द्रसिंह, जयेश कलाल सहित मौजूद रहे। स्वागत अभय जैन व आभार एजाज मोहम्मद शेख ने व्यक्त किया। संचालन अमित मेहता एवं चंद्रेश कलाल ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!