भारत माता के जयकारों के साथ 200 झण्डों का वितरण

उदयपुर, 13 अगस्त। भारतीय सेवा संस्थान की ओर से चल रहे धर्म और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प के साथ चल रहे तिरंगा अभियान के तहत रविवार को राजस्थान क्षत्राणी बाईसा सम्मान समारोह में 200 तिरंगे झण्डों का वितरण किया गया।

भारतीय सेवा संस्थान के सचिव  राजकृष्ण पालीवाल ने बताया कि संस्थान की अध्यक्ष पुष्पा मूंदड़ा, समाजसेवी अलका मूंदड़ा, भगवती कुमावत, संगीता मूंदड़ा आदि के सहयोग से उबेश्वर महादेव मार्ग स्थित आमेट गढ़ में आयोजित राजस्थान क्षत्राणी बाईसा सम्मान समारोह में देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगे झण्डों का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान में 5वें दिन रविवार तक 1090 झण्डों का वितरण किया जा चुका है। कुल 5100 झंडों का वितरण करने का लक्ष्य है।

संस्थान की अध्यक्ष पुष्पा मूंदड़ा ने अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आज आधुनिकता की चकाचौंध में नई पीढ़ी सनातन संस्कृति के संस्कारों को भूलती जा रही है। हम नैतिक संस्कारों को खोते जा रहे हैं। व्याभिचार और भ्रष्टाचार से हर कोई त्रस्त है। इन सभी से उबरने के लिए धर्म में दी गई शिक्षाओं को समझने तथा राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों को भी समझकर उनकी पालना करने के लिए संकल्पबद्ध होने की जागरूकता के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!