उदयपुर, 7 फरवरी। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र और कॉमर्स कॉलेज अध्ययन केंद्र पर आयोजित आमुखीकरण एवं परामर्श कार्यक्रम में पाठ्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रश्मि बोहरा ने बताया कि राजस्थान का एकमात्र खुला विश्वविद्यालय जो तीन दशकों से सभी क्षेत्र व विशेष रूप से जनजातीय, कठिन क्षेत्र में शिक्षा पहुचाने में अग्रसर है और न्यूनतम फीस में पढ़ाई पूरी करने का अवसर देता है। उन्होंने विश्वविद्यालय मे आवेदन प्रक्रिया व कैलेंडर के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की लचीली प्रणाली के बारे में अवगत कराया जिसमें विद्यार्थी अपनी नौकरी या अन्य प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के तैयारी के साथ साथ विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रो के विद्यार्थी मौजूद रहे।
डॉ. बोहरा ने बताया कि शिक्षा आपके द्वार की नीति को सार्थक करते हुए विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को घर बैठे ही बिना व्यक्तिगत रूप से विश्वविद्यालय में उपस्थित हुए ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश लेने, पाठ्य सामग्री, परीक्षा परिणाम एवं डिग्री विद्यार्थियों के घर पर ही उपलब्ध करवाने वाला प्रदेश का एक मात्र विश्वविद्यालय हैं। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से अपनी समस्या एवं सुझाव निदेशक के समक्ष रखे एवं विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार जताया।
वर्तमान परिपेक्ष में दूरस्थ शिक्षा वरदान है-डॉ रश्मि बोहरा
