क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के मरम्मत प्रस्तावों पर चर्चा

उदयपुर, 12 दिसंबर। बारिश के चलते जिले में क्षतिग्रस्त हुई परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं नवीनीकरण प्रस्तावों के अनुमोदन को लेकर बैठक जिला कलक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन शैलेश सुराणा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 1218 सड़कों के 2208.11 लाख रूपए के तथा 17 पुल के 104.60 लाख रूपए के प्रस्ताव प्रस्तुत किए। अन्य किसी विभाग की ओर से प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए। एडीएम ने उक्त प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए नियमानुसार अनुमोदन पश्चात सरकार को प्रेषित करना बताया। बैठक में पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों के अधिकारी-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!