उदयपुर, 4 नवंबर। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 6 नवंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली में दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि शिविर में स्थानीय सांसद, विधायक, प्रधान एवं जनप्रतिनिधिगण शिरकत करेंगे। जिला कलक्टर ने मावली उपखण्ड अधिकारी को शिविर प्रभारी बनाया है।े शिविर की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, दिव्यांगजन तक सूचना पहुंचाने का कार्य विकास अधिकारी करेंगे। शिविर में चिन्हित दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुरूप व्हील चेयर, ट्राईसाईकिल, स्कूटी, वैशाखी, छड़ी, कान की मशीन देने हेतु सूचीबद्ध किया जायेगा। सामग्री का वितरण अंग उपकरण सहायता वितरण शिविर आयोजित कर पृथक से किया जाएगा।
मावली में दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर 6 नवम्बर को
