उदयपुर। श्री जैनाचार्य देेवेन्द्र महिला संस्थान का स्नेहमिलन समारोह आज देेवेन्द्र धाम में मनाया गया। जिसमें 100 से अधिक सदस्याओं ने भाग लिया।
अध्यक्ष रेखा चोर्डिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत नवकार मंत्र के जाप से हुई। तत्पश्चात डाॅ.नेहा बड़ाला द्वारा गणपति वंदना प्रस्तुत की गई। मंत्री रंजना छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम में हाउजी,पारम्परिक गेम्स खेलाने के साथ रंागरंग कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें रेखा जैन रानी मेहता,इन्द्रा चोरडिया,ट्ंिवकल नाहर,मंजू मेहता,विजयलक्ष्मी सामर,पायल डूंगरवाल,मंजू बापना,सुनीता एवं मधु चव्हाण ने अपनी प्रस्तुतियंा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी डांगी ने की। सभी प्रतिभािगयों को मार्गदर्शिका ममता रंाका,पिंकी माण्डावत,मंजू मेहता,रंजना चैहान ने पुरूस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम का संचालन वंदना बाबेल ने किया।
देवेन्द्र महिला संस्थान का स्नेहमिलन समारोह आयोजित
