उदयपुर। देवेंद्र महिला मंडल संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम में खेलकूद दिवस के रूप में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया।
मंडल की अध्यक्ष संध्या नाहर ने बताया कि इस अवसर पर रिंग फेक, बंपर हाउजी, ग्रुप गेम, पार्सल गेम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंत्री इंदिरा चोरडिया ने बताया कि इसमें मंडल की 95 सदस्याएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में कोमल, अमिता, मन्जु, और भी बहुत सी सदस्य विजयी रही। कोषाध्यक्ष वनिता पामेचा, रेखा चोरडिया ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
देवेन्द्र महिला मण्डल ने मनाया संक्रान्ति पर्व
