शासन सचिव आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में अतिरिक्त जिला कलक्टर व प्रभारी अधिकारी आपदा प्र. एवं नागरिक सुरक्षा, राजसमन्द, रामचरन शर्मा ने एक आदेश जारी कर जिलें में जिला त्वरित कार्यवाही दल, इमरजेन्सी ऑपरेशन सेंटर नियन्त्रण कक्ष के लिये तीन पारियों में प्रशि़क्षत स्ंवय सेवकों की प्रति पारी 4 कुल 12 प्रशिक्षित स्ंवयसेवको की 1 मार्च से 28 मार्च तक के लिये राउण्ड द क्लाक ड्यूटी लगायी है।
जारी आदेशानुसार प्रथम पारी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिये विक्रम सिंह चुण्डावत, विजय कुमार, अविनाश सनाढ्य व सोनू पालीवाल को लगाया गया है। जिसमें पारी प्रभारी विक्रम सिंह चुण्डावत रहेंगे।
इसी प्रकार द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्री 10 बजे तक पारी में जगदीश चन्द्र कुमावत, शंकर लाल गाडरी, अरशद मोहम्मद व देवी लाल गुर्जर को लगाया गया है। जिसमे पारी प्रभारी जगदीश चन्द्र कुमावत रहेंगे।
इसी प्रकार तीसरी पारी रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक में पवन यादव, मोती लाल रैगर, मुकेश कुमावत व कोस्तुभ सनाढ्य को लगाया गया है। जिसमे पारी प्रभारी पवन यादव रहेंगे।
जिला इमरजेन्सी ऑपरेशन सेंटर के लिये वरिष्ठ सहायक, मुकुन्द सोनी प्रभारी होंगे व आवश्कता पडने पर रेस्क्यू के लिये टीम रवाना करेगे। जिला इमरजेन्सी सेंटर के दूरभाष संख्या 02952-220569 है।
होलीका दहन, धुलण्डी एवं शीतलासप्तमी के लिये कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट नीलाभ सक्सेना ने एक आदेश जारी कर जिले में होलीका दहन 06 व धुलण्डी 07 मार्च तथा शीतला सप्तमी 15 मार्च के पर्व पर कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट से समन्वय रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जारी ओदशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट नाथद्वारा को नगरीय क्षेत्र नाथद्वारा एवं संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र नाथद्वारा के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा संपूर्ण तहसील क्षेत्र नाथद्वारा के लिये, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट खमनोर संपूर्ण तहसील क्षेत्र खमनोर के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट देलवाडा संपूर्ण तहसील क्षेत्र देलवाडा के लिये कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्ट्रेट राजसमन्द संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र, कलालवाटी, नौ चौकी मस्जिद, दाणी चबुतरा, राजनगर पुराना बस स्टेण्ड तक के क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजसमन्द संपूर्ण तहसील क्षेत्र एवं जल चक्की से कांकरोली बस स्टेण्ड, चौपाटी, मुखर्जी चौराया, मंदिर तक के संपूर्ण क्षेत्र के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कुंवारीया संपूर्ण तहसील क्षेत्र कुंवारीया के लिये कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्ट्रेट रेलमगरा संपूर्ण उपखण्ड एवं कुरज, गिलुण्ड व दरीबा क्षेत्र के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट रेलमगरा संपूर्ण तहसील क्षेत्र रेलमगरा के लिए, उपखण्ड मजिस्ट्रेट भीम संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र भीम के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट भीम संपूर्ण तहसील क्षेत्र भीम के लिए, उपखण्ड मजिस्ट्रेट देवगढ नगरीय क्षेत्र एवं संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र देवगढ के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट देवगढ संपूर्ण तहसील क्षेत्र देवगढ के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुंभलगढ संपूर्ण उपखण्ड क्षेत्र कुंभलगढ के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कुंभलगढ संपूर्ण तहसील क्षेत्र कुंभलगढ के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट गढबोर संपूर्ण तहसील क्षेत्र गढबोर के लिए, उपखण्ड मजिस्ट्रेट आमेट संपूर्ण उपखण्ड एवं नगरीय क्षेत्र आमेट के लिए, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट आमेट संपूर्ण तहसील क्षेत्र आमेट के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
ये कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने आंवटित क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण रूप से उत्तरदायी रहेगें तथा नायाब तहसीलदार संबधित उपखंड मजिस्ट्रेट के निर्देशन में कार्य करेंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, राजसमन्द इनके समग्र प्रभारी रहेगें।
कंप्यूटर टंकण परीक्षा परिणाम
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना के आदेशानुसार जिला मुख्यालय सूचना प्रौद्योगिकी सूचना संचार विभाग में राजस्थान मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपात्मक नियुक्ति के अंतर्गत 30 जनवरी को जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा कंप्यूटर टंकण परीक्षा में कुल 33 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें से अनुकंपात्मक नियुक्त कनिष्ठ सहायकों के परिणाम में 3 अभ्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा एक अभ्यार्थी अनुपस्थित बाकी एवं शेष अभ्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे।
