उदयपुर में अपहरण का ड्रामा: फिरौती की मांग, दो घंटे बाद युवक लौटा

उदयपुर, 25 मार्च : शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और 20 लाख रुपए फिरौती की मांग का मामला सामने आया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद युवक खुद लौट आया। पुलिस के अनुसार मोहम्मद फारूक (50) निवासी रजा कॉलोनी मुल्लातलाई ने शिकायत दर्ज कराई कि 23 मार्च की रात 10 बजे होटल माउंट व्यू रिट्रीट के पास हथियारबंद लोग उनके बेटे अहद रजा को जबरन उठाकर ले गए। आरोपियों में हातिम पुत्र जावेद निवासी सावा और तीन-चार अन्य युवक शामिल थे, जिन्होंने पिस्टल और तलवार दिखाकर धमकी दी। आरोपियों ने परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। जिससे परिवार में बुरी तरह घबरा गया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि करीब दो घंटे बाद अहद रजा खुद घर लौट आया और अपहरण से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ डबोक चला गया था। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!