कैंसर पीड़ितों के लिए दीपिका ने किए हेयर डोनेशन

फतहनगर। केंसर पीड़ितों के लिए केश दान करने का यहां एक संस्था द्वारा किया जा रहा प्रयास इन दिनों चर्चा में है। द प्रोग्रेसिव नेशन संस्था ने इस कार्य को हाथ में ले रखा है तथा अब तक इस सेवा कार्य में 7 हेयर डोनेशन करवा चुकी हैं। आज सांतवा डोनेशन फतहनगर के ईंटाली चैराहा क्षेत्र के निवासी भैरूलाल गवारिया की पुत्री दीपिका गवारिया ने संस्था की को-फाउंडर पारूल भण्डारी की प्रेरणा से किया। यह जानकारी संस्था के फाउंडर अभिषेक भण्डारी ने दी। इस अवसर पर मनीष सेन,प्रिया सेन तथा अन्य उपस्थित थे।

हरियाली अमावस्या की पूर्व संध्या पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन
फतहनगर। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी हरियाली अमावस्या की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। सिद्ध हनुमान मंदिर मण्डल के तत्वावधान में उक्त अखण्ड पाठ शनिवार सुबह सवा ग्यारह बजे शुरू किया। इस अवसर पर महा आरती भी की गयी। रामायण पाठ के लिए पाठियों से दो-दो घंटे का समय देने का आग्रह किया गया है। अखण्ड रामायण पाठ का समापन रविवार सुबह 11 बजे महा आरती के साथ होगा। इस अवसर पर शाम 5 बजे ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी सिद्ध हनुमान मंदिर मण्डल के कन्हैयालाल अग्रवाल ने दी।

सफाई कर्मचारियों ने रेली निकाल कर किया प्रदर्शन,तीसरे दिन सफाई व्यवस्था चरमराई
फतहनगर। सफाई कर्मियों की भर्ती मस्टरोल के आधार पर एवं आरक्षण मुक्त कर शत प्रतिशत वाल्मीकी समाज के लोगों को मौका दिए जाने की मांग को लेकर चल रहा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। आज सफाई व्यवस्था चरमरा गयी। पालिका के बाहर धरने पर बैठे वाल्मीकी समाज के लोगों एवं कर्मचारियों ने दिन में रेली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। रेली सनवाड़ पालिका कार्यालय से रवाना होकर फतहनगर पहुंची तथा नगर के बाजार में होते हुए फतहनगर के अम्बेडकर सर्किल पर एवं वहां से पुनः पालिका पहुंच कर सम्पन्न हुई। रेली में शामिल महिला एवं पुरूषों ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!