24 घंटे से लापता युवक का आम के पेड़ के नीचे मिला शव

डूंगरपुर,11 मई।  जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के शेरावाड़ा गांव में एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में मिली है । युवक 24 घंटे से लापता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। एएसआई नरसिंह ने बताया की शेरावाड़ा गांव में एक युवक का शव मिला है। आम के पेड़ के नीचे शव संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई थी। युवक की पहचान कांतिलाल पुत्र रणछोड़ खराड़ी के रूप में की गई।  परिजनों ने बताया की युवक 9 मई से घर से लापता था और परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने ये भी बताया की कांतिलाल मानसिक रूप से बीमार था।

कपड़े सुखाते समय लगा करंट, 11वी के छात्र की हुई मौत 

डूंगरपुर, 11 मई।  शहर के साबेला बाईपास पर नावाडेरा में श्रीराम मंदिर के हैंडपंप पर नहाने के बाद कपड़े सुखाते समय करंट लगने से एक 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई।   वहीं, छात्र हादसे इस जगह कैसे पहुंचा इसको लेकर परिजन भी जानकारी से अनजान हैं। कोतवाली पुलीस ने बताया कि  कानपुर मेवाड़ा निवासी राहुल (20) पुत्र मुकेश कटारा गांव के ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। शुक्रवार को वह घर पर किसी को बिना बताए ही डूंगरपुर आ गया। नवाडेरा में श्रीराम मंदिर के आपस हैंडपंप पर कपड़े धोने के बाद सूखा रहा था। उसी दौरान रेलिंग से करंट लगने पर वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे डूंगरपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!