फतहनगर में अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश 

फतहनगर. यहां के रोडवेज बस स्टैंड पर आज एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली बस स्टैंड पर लाश पड़ी होने की सूचना फतहनगर थाने पर मिली  जिस पर फतहनगर थाने से हेड कांस्टेबल नारायण लाल मय जाब्ते के  बस स्टैंड पहुंचकर लाश की शिनाख्तगी के प्रयास किए. पता  नहीं लगने पर लाश को सनवाड़  अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया.  मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष हैं तथा  रंग सांवला दाढ़ी  बड़ी हुई है.  लंबाई 5 फीट 3 इंच तथा दाहिने हाथ की कलाई पर हरि ओम, नंदराम, भोजराज,  जय जगदंबा इत्यादि खुदा हुआ है. दो अंगुली में अंगूठी पहनी हुई है. लाल रंग का स्वेटर, सफेद रंग की शर्ट, सफेद रंग की लूंगी पहनी हुई है.
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!