उदयपुर। जिले के नाई थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवक का शव शुक्रवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या किए जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान ऋषभदेव निवासी महेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। यह किराने की दुकान करता था। चार दिन पहले वह ऋषभदेव से अपने पैतृक गांव बाण जाने की कहकर निकला था। उसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो घटनास्थल का पता लगा। पुलिस अपनी प्राथमिक जांच इस मामले को सुसाइड होना बता रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड पर लटके शव को नीचे उतारा। जिसे एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
तीन दिन से लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला
