मेगाआवास रकमपुरा में दशा माता पूजन, मातृशक्ति ने की देश की खुशहाली की कामना

उदयपुर। मेगाआवास, रकमपुरा स्थित परिसर में दशा माता के पावन अवसर पर मातृशक्ति द्वारा श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से दशा माता की पूजा कर परिवार, समाज और समस्त देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पीपल वृक्ष की पूजा की। विशेष बात यह रही कि यहां एक ही स्थान पर पांच पीपल के पेड़ एक साथ स्थित हैं, जिसे अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस प्रकार के पीपल वृक्ष स्थल पर पूजा करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।
भाजपा नेता अशोक नागदा (रकमपुरा) ने बताया कि यह विशेष पीपल का वृक्ष उनके निजी आवास परिसर में स्थित है, जहां प्रतिवर्ष दशा माता के अवसर पर मातृशक्ति द्वारा पूजा-अर्चना कर समाज और देश की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!