(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, आशान्वित ब्लॉक खेरवाडा अंतर्गत बिन्दू संख्या 2 के अनुसार ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा “शिक्षा सेतु : सीडब्ल्यूएसएन कनेक्ट” में सुधार हेतु ब्लॉक स्तर पर अध्यापको का सीडब्ल्यूएसएन का प्रशिक्षण किया जाना है । उसी संदर्भ में स्थानीय ब्लॉक में 61 विद्यालयो में अध्ययनरत सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों को सम्बल प्रदान करने हेतु उक्त 61 विद्यालयो में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यालय एक शिक्षक को प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय आमुखीकरण हेतु पंचायत समिति सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण बीसीएमओ डॉक्टर अरुण मीणा, एसीबीओ यशवंत डामोर एवं पीओ एडीपीसी उदयपुर विमलेश यादव के निर्देशन में संदर्भ व्यक्तियो सीडब्ल्यूएसएन गोपाल त्रिपाठी बडगांव, वंदना तंबोली एवं बुद्ध राम चौधरी द्वारा प्रदान किया गया । प्रशिक्षण में खेरवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न 61 विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे।
