उदयपुर, कालाजी गोराजी स्थित बोहडा हवेली मे इस्कॉन मन्दिर गंगूकुण्ड के तत्वावधान मे आयोजित श्रीमद्भागवतम कथा के अन्तिम दिन रविवार को महिलाओ की अपार भीड उमड आई। व्यासपीठ से मायापुर वासी प्रभु ने श्रीकृष्ण बाल लीलाओ को सरल भाषा मे बताया कि
अघासुर वध, ब्रह्माजी द्वारा श्री कृष्ण की परीक्षा लेने सभी ग्वालबाल बछडो को चुराना,फिर सिद्ध हो जाता है कि ये असली श्री कृष्ण है।ब्रह्मा क्षमायाचना करते है। गोपियो के घरो से माखन चोरी करना, फिर पकड मे नही आते, मटकी फोडना,गोपी को झूठा साबित करना,कृष्ण नही जाते तो गोपीया बेसब्री से इंतजार करती। शैलजा सूर्यवीर सिंह ने परिवार सहित भागवत की आरती कर महाराज जी का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।
कालाजी गोराजी भागवत समापन मे महिलाओ की भीड उमडी
