नेक्नोस प्रदर्शनी देखनें उमड़ी भीड़

उदयपुर। शोभागपुरा सौ फिट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में नेक्सनोस की और से तीन दिवसीय प्रदर्शनी में दूसरे दिन मानो शहर उमड़ पड़ा।
आयोजक कमलेश शर्मा बताया कि नेक्सनोस प्रदर्शनी में सवेरे से लेकर शाम तक शहर के साथ ही आसपास के क्षेत्र से भी भी लोगों ने शिरकत की और यहां पर विभिन्न ब्रांडों के प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली। कई लोगों ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी हमने पहले नहीं देखी है और न हीं हमारे को ऐसे प्रोडक्ट्स के बारे में पहले कोई जानकारी थी। यहां आकर हमें काफी जानकारियां मिली है और भविष्य में हम यहां की जानकारी के आधार पर ही काम करेंगे और प्रोडक्ट खरीदेंगे। शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का जो मुख्य उद्देश्य है उसमें हम दूसरे दिन ही सफल हो गये है। निर्माण कार्यों में काम आने वाले विभिन्न तरह के ब्राण्ड प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं और निरन्तर इनमें बदलाव होता रहा है। उनकी गुणवत्ता और क्वालिटी हर समय पहले से बेहतर उपलब्ध हो रही। इस प्रदर्शनी में नेशनल और मल्टीनेशनल ब्रांड के प्रोडक्ट और उत्पाद देखकर यहा आने वाले बहुत ही रोमांचित नजर आ रहे हैं।
प्रदर्शनी में किट प्लाई फर्म के विनोद कच्छारा ने बताया कि उन्होंने इस प्रदर्शनी में अपनी स्टोल क्या लगाई ऐसा लग रहा है जैसे उनकी लॉटरी लग गई। मात्र दो दिनों में ही उनके पास जानकारी लेने के लिए कई आर्किटेक्ट और कस्टमर आ चुके हैं। सभी को हमारे उत्पाद पसंद आए हैं और आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी क्वालिटी।
इसी तरह प्रदर्शनी में आए कैलाश गार्डन झूला एंड फर्नीचर के धवल ने बताया कि वह विभिन्न प्रकार के झूले बनाते हैं जिनमें आउटडोर और इण्डोर झूले शामिल है। उनके स्टाल पर आए कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि ऐसे झूले तो हमने  पहली बार देखे हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पास ढाई हजार रुपए से लेकर अस्सी हजार रुपए तक के झूले हैं। प्रदर्शनी में आने के बाद सैकड़ो लोगों ने हमारे प्रोडक्ट को देखा है। हम यह कह सकते हैं कि हमारा प्रदर्शनी में आना सफल हो गया।
इसी तरह प्रदर्शनी में आए खमेसरा फर्निशिंग भी अपने विभिन्न उत्पादों को लेकर यहां चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके पास वाल टु वाल कार्पेट, डोरमेट्स, मेटल सेलिंग, पीवीसी वॉल पैनल्स, पीवीसी फ्लोरिंग, कार पार्किंग शेड, वॉलपेपर, वुडन फ्लोरिंग, सेलिंग टाइल्स आदि उपलब्ध है जिनकी डिमांड इन दिनों बाजार में सर्वाधिक हो रही है। वण्डर सीमेन्ट के निदेशक परमानन्द पाटीदार,मिराज पाइप्स एण्ड फिटिंग्स के योगेन्द्र व्यास ने आज प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!