उदयपुर, 19 मार्च(राकेश शर्मा राजदीप): शहर के देहली गेट चौराहे पर धर्मस्थल के बाहर बनी जिन दुकानों को कुछ सप्ताह पहले ही सीज किया गया था, उनमें से छह से सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोर जाली तथा खिड़कियों को तोड़कर दुकान में घुसे और मशीनरी तथा अन्य सामान चुरा ले गए। जिसको लेकर अलग—अलग मामले दर्ज कराए गए हैं। गौरतलब है कि निगम ने कुछ सप्ताह पहले 41 दुकानों को सीज किया था। उनके हाईकोर्ट में जाने पर उन्हें राहत तो नहीं मिली लेकिन उन्हें अपना सामान बाहर निकालने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई थी। जिसको लेकर दुकानदार अपना सामान बाहर निकालने के लिए पहुंचे थे।
निगम की सीज 6 दुकानों में चोरी
