छापरा में महिलाओं के लिए सहकारी सदस्यता एवं वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

उदयपुर, 4 अक्टूबर। केन्द्रीय सहकारी बैंक उदयपुर द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय नाबार्ड और हनुमान वन विकास समिति साकरोदा के संयोजन से एक दिवसीय सहकारी सदस्यता एवं वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन नान्दवेल ग्राम पंचायत के छापरा गॉव में आयोजित किया गया।
इस शिविर में केन्द्रीय सहकारी बैक उदयपुर की प्रबन्ध निदेशक डॉ. मेहजबीन बानो, बैक के वरिश्ठ प्रबन्धक (ऋण) विशाल जैन, बैंक की शाखा गिर्वा से जयप्रकश जीनगर, हनुमान वन विकास समिति से दुलेराम, शम्भुलाल, छापरा गॉव के वार्ड पंच हीरालाल गायरी, किशनलाल गमेती, सहित ग्रामीण क्षेत्र छापरा, राजपुरा, नान्दवेल की कुल 78 महिलाओं द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया।
हनुमान वन विकास समिति के दुलेराम ने सभी महिलाओं को समिति के सदस्य बनने एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। गॉव के जनप्रतिनिधि वार्ड पंच हीरालाल गायरी ने ग्रामीणो को उपरोक्त राज्य सरकार की लाभप्रद योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए शिविर आयोजन करने पर केन्द्रीय सहकारी बैंक उदयपुर, नाबार्ड और हनुमान वन विकास समिति साकरोदा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस शिविर के माध्यम से कुल 53 महिलाओं ने समिति की सदस्यता के लिये आवेदन किया गया एवं संयुक्त देयता समुह में जुडने की सहमति प्रदान की गई। कार्यक्रम के अन्त में शाखा गिर्वा से श्री जयप्रकाश जीनगर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!