उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. काॅलेज आॅफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर पर समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर के अन्तर्गत पाक कार्यषाला का आयोजन हुआ।
महाविद्यालय के निदेशक डाॅ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय में पाॅच दिवसीय शिविर के अन्तर्गत तीसरे दिवस पर उदयपुर की जानी मानी मास्टर शैफ श्रीमती निर्मला सोनी एवं सहायक श्रीमती अनिता सोनी द्वारा महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं के समक्ष पाक कला के अन्तर्गत मेवाड़ के जन मानस से लुप्त होती जा रही भारतीय व्यंजन के अन्तर्गत मैसूर पाक मिठाई को बनाना बताया गया, साथ ही इटेलियन फूड जैसे लजानिया, गारलिक ब्रेड बनाना एवं अन्य व्यंजनों को बनाना सीखया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। अतिथियों का सम्मान महाविद्यालय की सचिव महोदया श्रीमती ईना राजक एवं कोषाध्यक्ष श्रीमान् दिग्विजय राजक ने किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्षन महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. पूर्णिमा नराणिया ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती रंजना भटनागर, श्रीमती पूर्वी, श्री पूर्णेष कोठारी, श्री षिव प्रसन्न सिंह दहिया, श्रीमती मीना मेनारिया, श्रीमती पायल पानेरी, श्रीमती शिप्रा शर्मा, श्रीमती हीना जैन एवं श्रीमती एकता सोनी उपस्थित रहे।
शिविर के अन्तर्गत पाक कार्यशाला का आयोजन
