कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने समस्याओं के समाधान हेतु दिया ज्ञापन

खेरवाड़ा, कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति ने उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा के मार्फत मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर सभी कुक को सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी देने, स्थाई करने, 5 माह का बकाया मानदेय का भुगतान करने, सभी कुक का वेतन उनके बैंक खाते में जमा करने सहित सहित 14 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने की मांग की।
 कुक बिंदु,हकरी बाई, सलाहकार नाना भगत, जनवादी मजदूर यूनियन के सचिव जयंतीलाल ने बताया कि ज्ञापन में कुक को सवैतनिक अवकाश देने, राजस्थान पार्ट टाइम कान्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल 2022 को कुक के लिए भी लागू करने, अतिरिक्त काम का अतिरिक्त भुगतान कराने, छुट्टियों का वेतन नहीं काटने और पीएफ और कर्मचारी राज्य बीमा सुविधा देने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वाल प्रतिनिधि मंडल में वाला राम, तुलसी देवी, हकरी बाई, कमला, लीला बाई, बच्चू लाल, रसीला, बिंदु, फूलवंती बाई, पूनम चंद आदि सम्मिलित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!