कांग्रेस का सच्चा और निष्ठावान कार्यकर्ता कभी भी भीतरघात नही करेगा और जो करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाएंगे – लाल सिंह झाला
विधानसभा चुनावों में हुई गलतियों को सुधारेंगे और एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे – डॉ मांगी लाल गरासिया
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की गोगुंदा में बैठक।
उदयपुर। 9 मार्च। लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा में जाकर बैठकें करने का आगाज हो गया है। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हर विधामाभाए जाकर पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों के साथ बैठकें शुरू हो गई है। आज इसका आरंभ उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की गोगुंदा विधानसभा के दोनो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक के साथ शुरू हो गया है।
बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के हालात आज किसी से छुपे हुए नही है। पिछले 10 सालों में देश का आर्थिक और सामाजिक तानाबाना पूरी तरह से चरमरा गया है। लेकिन फिर भी सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में देश में कोई एक भी नई योजना को चालू कर सही क्रियान्वयन नहीं किया है। हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी, किसानों को एमएसपी दुगुनी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सारे वादे केवल जुमले साबित हुए।
चौधरी ने कहा कि आज भी देश के हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता मौजूद है। जो आज भी देश को तोड़ने वाली ताकतों का मजबूती के साथ मुकाबला कर रहा है। हम सभी को उनके साथ समन्वय कर आने वाला लोकसभा चुनाव लडना है और जीतना है। बूथ कार्यकर्ताओं को जाकर आमजन में भाजपा के झूठे जुमलों को उजागर करना है। हम सभी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। आज देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों की हालात बहुत खराब है। और देश के नवनिर्माण में इनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में जब तक इन्हें आगे नहीं लाया जाएगा तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा। और कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। राजस्थान की “पर्ची सरकार” ने कांग्रेस की पूर्व सरकार की सभी जनउपयोगी योजनाओं को बंद कर दिया है। क्योंकि भाजपा कभी आमजनता की भलाई के लिए कोई काम नही करना चाहती।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि कांग्रेस का सच्चा और निष्ठावान कार्यकर्ता कभी भीतरघात नही करता। और जो ऐसा करता है वो कभी सच्चा कांग्रेसी नही हो सकता। कांग्रेस कभी कमजोर नही हो सकती है। हमारी जड़े बहुत मजबूत है। हमारी पार्टी की विचाधारा देश को आगे ले जाने की है। और केंद्र की मोदी सरकार का कोई विजन नही है। नोटबंदी, गलत जीएसटी, और किसानों के लिए काले कानून बनाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने आमजन को ये संदेश दे दिया है कि वो सिर्फ अपने अमीर दोस्तो को आगे बढ़ाएगी। ये बाते हम सभी को गांवों में जाकर लोगो को बतानी पड़ेगी। तभी आम जनता को इनकी सच्चाई पता चलेगी। झाला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में किस कार्यकर्ता ने कितना काम किया और किस कार्यकर्ता ने नहीं किया ये सभी को पता है। जो लोग कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास कर रहे है अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का समय आ गया है। हम सभी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तभी हम जीतकर श्री राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत कर सकेंगे।
पूर्व मंत्री और विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉ मांगी लाल गरासिया ने कहा कि हम सभी को आत्मअवलोकन कर विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को दूर करना होगा। आना वाला लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा बदलने वाला चुनाव है। पिछले 10 सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने आमजन को सिर्फ सब्जबाग दिखाकर लोगों के साथ धोखा किया है। और आमजन वापस आशा के साथ कांग्रेस की तरफ देख रहा है। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी पूरे देश में पैदल चलकर आमलोगों से मिल रहे है उनकी तकलीफों को सुन रहे है। इसीलिए अब वो समय आ गया है जब हम अपनी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनावों में जाएं और कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर दिल्ली भेंजे। और कांग्रेस गठबंधन की केंद्र में सरकार बनवाए। जिससे की हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी आमजन की तकलीफों को दूर कर समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम कर सके। डॉ गरासिया ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ पर सक्रिय होकर काम करने की बात कही।
बैठक का संचालन क्रय-विक्रय समिति के पूर्व चेयरमैन हरि सिंह झाला ने किया। एवम धन्यवाद गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा ने दिया। बैठक में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री एवम विधानसभा गोगुंदा के प्रत्याशी डॉ मांगी लाल गरासिया, कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन एवम उदयपुर देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष (गोगुंदा प्रभारी) मोड़ सिंह सिसोदिया, गुलाब सिंह राव, उदैपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस महासचिव महेश त्रिपाठी, हरी सिंह झाला, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक में जिला परिषद सदस्य नरपत सिंह चंपावत, रतनसिंह आशिया, वरिष्ठ नेता केशूलाल खैर, गोगुन्दा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, यूथ प्रदेश महासचिव अशरफ् खान, पुष्कर श्रीमाली, इन्द्रप्रकाश श्रीमाली, भुताला सरपंच मोहनसिंह राजपूत, पूर्व सरपंच चेनसिंह चदाणा, चेनसिंह शिशोदिया, अमराराम गमेती, मंडल अध्यक्ष नीकाराम गरासिया, चंपाराम गरासिया, बरकत अली, ओम प्रकाश जोशी, फतहसिंह झाला, विष्णु पालीवाल, किशन सिंह चदाणा, जीवनसिंह दसाणा, सरपंच सोमाराम गरासिया, सूरमाराम गरासिया, विमल जैन, सुमेरसिंह राणावत, चेनाराम गरासिया, जोशीराम कडेच, शांतिलाल गमेती, पूर्व सरपंच प्रभुलाल मेघवाल, अभयसिंह झाला, शंकर गमेती पानेर, करदा सरपंच धमेन्द्र गमेती, सहकारी समिति अध्यक्ष कालूसिंह, हमेरसिंह, लालसिंह परमार सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
