मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर बांसवाड़ा लौटे
उदयपुर, 15 फरवरी (ब्यूरो): प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को बडा झटका लग सकता है। कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस छोड़़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और बांसवाड़ा लौट आए। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दो-तीन दिन में वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा के मंच पर दिखाई देंगे।
मोदी लहर में भी जीत हांसिल कर दिखाया था दम
दस साल पहले जब राजस्थान में मोदी लहर थी, तब भी आदिवासी अंचल की बागीदौरा विधानसभा सीट पर ं महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने जीतकर अपना दम दिखाया था। उनके भाजपा में शामिल होने से वागड़ में कांग्रेस का सफाया होने की आशंका गहरा जाएगी।
कांग्रेस की सर्वोच्च समिति में शामिल
जनजाति वर्ग के लोगों में संपर्क बढ़ाने और क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा बनाने के लिए कांग्रेस ने क्षेत्र के सबसे बड़े कद्दावर कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय को कांग्रेस पार्टी की सर्वाेच्च समिति में स्थान दिया था। वह राजस्थान से इकलौते जनप्रतिनिधि थे, जिन्हें यह मान मिला।
रोचक है सरपंच से सांसद और मंत्री का सफ़र
मालवीय का राजनीतिक करियर बहुत ही रोचक रहा है। वह एक बार सांसद भी रहे चुके हैं। सरपंच के अलावा दो बार राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री, जिला प्रमुख भी रहे। इसके अलावा आदिवासी कांग्रेस सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी फिलहाल बांसवाड़ा की जिला प्रमुख है और मालवीया के कांग्रेस छोड़े जाने के बाद उनके भी भाजपा में शामिल होने की संभावना बढ़ जाएगी।
राजस्थान में भी लगेगा कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री मालवीया बीजेपी मे होंगे शामिल
