उदयपुर, 27 जनवरी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कजरी होटल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी ने लोकसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जिन्हे सभी जिले, पंचायत मुख्यालय, ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारी से लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकर करनी है। मीणा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा और जीतने के लिए काम करेगा। बैठक में कई लोगों ने आवेदन भी दिए हैं। पर्यवेक्षकों को क्षेत्र में जाकर लोकसभा की बैठकर होगी उसके बाद गांव गांव जा कर बैठके होगी।
राहुल गांधी जीभारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद न्याय यात्रा भी सफल होगी। हार के कारणों पर कहा कि इसके एक कारण कदापि नहीं हो सकते। कई कारण होते हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट है। इस संबंध में लगातार चर्चा हो रही है। राहुल गांधी देश के पहले ऐसे नेता है जिन्होंने 4000 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा करके भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो नफरत की राजनीति फैलाई थी वहां पर मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया। आज मणिपुर की घटना को सब जानते हैं देश के प्रधानमंत्री जी मणिपुर की तरफ देखा भी नहीं वहां राहुल गांधी जी न्याय यात्रा करके एक नई अलख जगाई है। मणिपुर के लोगों में एक आशा की किरण जगी है। आप सभी देख रहे है कि भारत जोड़ो यात्रा में जितना हुजूम उमडने लगा है। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा भी सफल रही। निश्चित रूप से न्याय यात्रा भी सफल होंगी। और कुछ समय बाद न्याय यात्रा राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश करेंगी हम सभी मिलकर भारी तादाद में उनका स्वागत करेंगे। राहुल गांधी जी का समर्थन करेंगे।भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में तीन काले कृषि कानून लागू कर दिए जिससे देश भर के किसानों द्वारा भयंकर विरोध हुआ। उनको काले कानून वापस लेने पड़े। नए हिट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देशभर में प्रदर्शन हुए। बीजेपी सरकार ने विपक्ष के साथ बातचीत किए बिना कानून बना कर लोकतंत्र की हत्या की है।
कांग्रेस हर एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा – मीणा
