पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

उदयपुर। 1 मई। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अरुण टांक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ गिरिजा व्यास जी का निधन उदयपुर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। एक युग का अंत हो गया है। डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन से उदयपुर में शोक की लहर है। वो एक दूरदर्शी, बेहट शिक्षित और बहुत ही सुलझी हुई व्यक्तित्व की धनी थी। उदयपुर के लिए किए गए उनके विकास कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। राजनीति में सभी को साथ लेकर चलने की उनकी खूबी थी, इसीलिए कांग्रेस ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक पार्टी में उनके प्रशंसक रहे है। उदयपुर के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!