फतहनगर। 67वीं राज्य स्तरीय 17, 19 वर्ष छात्रा वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन समारोह राजकीय गुरु गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में हुआ। आयोजन सचिव सुशीला राठौर ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक बी आर खीचड़, तहसीलदार सुरेश खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी आशा मांडावत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चैबीसा, पर्यवेक्षक बीकानेर वर्षा खर्रा, संयोजक चयन समिति माया जाट, संयोजक एवं प्रधानाचार्य गुरु गोविंदसिंह उमावि पंकज पटेल, सहसंयोजक प्रतियोगिता मनीषा जोशी, प्रदेश महामंत्री राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ भेरूसिंह राठौर, व्याख्याता शा.शि. एवं प्रभारी प्रतियोगिता लक्ष्मण दास वैष्णव, हर्षवर्धन सिसोदिया, दर्जनसिंह सिसोदिया, गोविंदसिंह चैहान आदि थे। समस्त अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पारितोषिक वितरित किए गए।
19 वर्ष छात्र में जोधपुर ग्रामीण प्रथम स्थान पर, चुरू द्वितीय तथा नागौर तृतीय स्थान पर रही।
17 वर्ष छात्रा वर्ग में मेजबान उदयपुर प्रथम स्थान, हनुमानगढ़ द्वितीय, बीकानेर तृतीय स्थान पर रहा। समन्वयक समिति के दीपक प्रताप चांवरिया के अनुसार विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्राफी एवं व्यक्तिगत पारितोषिक वितरण के साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति किए गए समस्त मैदान, कार्यालय, पंजीयन, पात्रता जांच एवं प्रमाणपत्र लेखन समितियों में लगे प्रधानाचार्य,शारीरिक शिक्षको तथा आयोजक विद्यालय के अध्यापकों का स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मान किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने दी।
