माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ली बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
उदयपुर, 15 अप्रेल। जिले में गत कुछ दिनों में माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं से प्रदत ऋण की वसूली के कारण ऋणियों द्वारा सपरिवार आत्महत्या जैसी शिकायतों की खबरों को लेकर जिला कलक्टर तारांचद मीणा ने गंभीरता दिखाई है और इस संबंध में शनिवार को जिले में संचालित माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं के सेल्फ रेगुलेटरी आर्गेनाईजेशन (एसआरओ) सा-धन के वेस्ट जोन के रीजनल कॉर्डिनेटर महताब आलम ने माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं के काम करने एवं फाइनेंस मॉडल के बारे में सभी को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं द्वारा हमेशा समूह में एवं महिला सदस्यों को ही ऋण दिया जाता है तथा ऋण के सापेक्ष कोई गारंटी नहीं ली जाती है। इसके साथ ही ऋण की किस्त के भुगतान की जिम्मेदारी भी आपस में समूह के सदस्यों की होती है।

माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं की सूची प्रकाशित करने के निर्देश:
बैठक में जिला कलक्टर तारा चंद मीणा ने जिले में संचालित सभी माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं एवं (एसआरओ) सा-धन को जिले में संचालित माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं की सूची तथा वर्किंग एवं फाइनेंस मॉडल की जानकारी जनहित में स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को रेगुलेटेड माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं एवं अन-रेगुलेटेड निजी फाइनेंस कंपनियों के बारे में फर्क समझ आ सके।

ऋण देते वक्त स्थानीय भाषा में जानकारी देनी होगी:
बैठक के समन्वयक अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जैन ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं को ऋण देने के समय लोन कार्ड, ब्याज दर, बीमा शुल्क इत्यादि के बारे में हिंदी तथा स्थानीय भाषा में लोगों को जानकारी देनी होगी। बैठक में एसआरओ सा-धन के अलावा आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस, जना स्माल फाइनेंस बैंक, अन्नपूर्णा फाइनेंस, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, सैटिन क्रेडिट केयर, पहल फाइनेंस एवं अन्य 14 माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण व कार्यशाला 22 को
उदयपुर, 15 अप्रेल। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर, डब्लू.डब्लू.एफ. तथा ग्रीन पीपल सोसायटी उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पग्राम में पौधरोपण व कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजन के सबंध में शनिवार को राहुल भटनागर की अध्यक्षता में ग्रीन पीपल सोसायटी की बैठक अरण्य कुटीर में आयोजित की गई। इस दौरान भटनागर ने बताया कि इस अवसर पर शिल्पग्राम परिसर में 51 पौधे लगाकर सांकेतिक पौधरोपण किया जाएगा और ‘अपने ग्रह में पुनर्निवेश‘ थीम के साथ प्रसिद्ध इंटरनेशनल क्रेन फाउंडेशन के पर्यावरणविद् गोपी सुन्दर एवं पर्यावरण विज्ञानी डॉ. सतीश कुमार शर्मा की वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में शरद श्रीवास्तव, डॉ0 सतीश कुमार शर्मा, वी.एस. राणा, सुहेल मजबूर, प्रताप सिंह चुंडावत, यासीन पठान, ललित जोशी, अरुण सोनी, डॉ0 शरद अरोड़ा एवं डॉ. मेहता उपस्थित थे ।