गैर संचारी रोग नियंत्रण, क्षय उन्मुलन कार्यक्रम एवं लाडो प्रोत्साहन योजना को लेकर दिये दिशा निर्देश
चिकित्सकीय प्रबंधन एवं मरीजो की मिलने वाली सुविधाओं को जांचा
राजसमंद, 5 फरवरी। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने शहरी आरोग्य मंदिर मण्डा, सिटी डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ब्लॉक देलवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालोर, खमनोर ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उठारड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खमनोर का औचक निरीक्षण किया तथा चिकित्सा अधिकारीयां, नर्सिंग अधिकारीयों के साथ विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमो एवं विभागीय जनकल्याणकारी योंजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की।
उन्होंने शहरी आयुष्मान केन्द्र मण्डा एवं सिटी डिस्पेंसरी में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत स्टॉफ को शहरी क्षेत्र में गैर संचारी रोग नियंत्रण स्क्रीनिंग के लिये निर्देशित किया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजनगर में उन्होंने वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा नर्सिंग अधिकारीयों को आभा आई डी क्रियेशन एवं गैर संचारी रोगो को लेकर ट्रीटमेंट एवं फॉलोअप को लेकर विस्तार से निर्देश दिये।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालोर में जर्जर र्क्वाटर के डिस्मेंटल को लेकर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को प्रक्रीया के बारे में जानकारी देकर आवश्यक कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया तथा चिकित्सा संस्थान में आवश्यक दवाईंयो की उपलब्धता, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पेंडेंसी को लेकर विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन उठारड़ा में संचालित पीएचसी का निरीक्षण कर उन्होंने गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं क्षय रोग उन्मुलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपलब्ध दवाईयों के समुचित उपयोग एवं अनउपयोगी दवाईंयां जिनका उपयोग अन्य नजदीकी संस्थानो पर हो सके उनको आवश्यक कार्यवाही कर भिजवाने के लिये निर्देशित किया। उठारड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन का अवलोकन किया तथा सिविल विंग के एईएन से उन्होंने बिजली का कार्य पूरा करवा भवन हस्तांतरण कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया। कोठारीया में जांच प्रयोगशाला निरीक्षण के दौरान जांच कार्य में गुणवत्ता के लिये लेब टेक्नीशीयन को हेण्ड्स ऑन ट्रेनिंग के लिये नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में भिजवाने के लिये निर्देशित किया तथा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को नवीन सामुदायिक भवन निर्माण के लिये भुमि निर्धारण सुनिश्चित कर अग्रीम कार्यवाही के लिये निर्देशित किया।
