संस्थागत प्रसव के लिये किया निर्देशित
राजसमंद, 03 मई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आकोदड़ा का औचक निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित स्टॉफ को संस्थान पर संस्थागत प्रसव के लिये निर्देशित किया साथ ही उन्होंने चिकित्सा अधिकारी के पद रिक्त होने के बावजूद बाकी सभी व्यवस्थायें सुनियोजित पायें जाने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की प्रशंसा की।
सीएमएचओ ने वहां हीट वेव को लेकर लू तापघात एवं अन्य गर्मीजनित बीमारियों की रोकथाम के लिय आवश्यक दवाईंयो, वार्ड में मरीजो की सुविधा के लिये पर्याप्त संसाधनो, मरीज एवं उनके परिजनो के लिये शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था के साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय प्रबंधन को देखा तथा वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां कार्यरत लेब टेक्नीशियन को कार्य में और अधिक गुणवत्ता के लिये नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में सप्ताह में तीन दिन कार्य नियोजन के लिये निर्देशित किया।
सीएमएचओ डॉ हेमन्त ने वहां मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये आवश्यक संसाधनो एवं क्षेत्र में एन्टीलार्वा गतिविधियों को लेकर स्टॉफ के साथा चर्चा की तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिये सजग एवं सर्तक रहने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने आशा सहयोगिनीयों के माध्यम से ड्राई डे गतिविधि में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित कर सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिये निर्देशित किया तथा सैक्टर स्तर से भेजी जाने वाली रिपोर्ट समय पर संकलित करने के लिये कहा। संस्थान पर निरीक्षण के दौरान एलएचवी रायवन्ती अहारी, नर्सिंग ऑफिसर केसर रेगर, एएनएम सुनिया वड़खिया, जीएनएम गीता सोनगरा, लेब टेक्निशियन हरीश पायक, फार्मासिस्ट संजय पुर्बिया उपस्थित थे।
सीएमएचओ ने किया आकोदड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण
