– शहर विधायक ने जयपुर में वीसी को हटाने को लेकर मुख्यमंत्री व राज्यपाल को दिया ज्ञापन
– मुख्यमंत्री को विधानसभा में और राज्यपाल को ई-मेल से भेजा ज्ञापन
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में सोमवार को फीस वृद्धि के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में शहर विधायक ताराचंद जैन ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन देकर उप कुलपति को हटाने की मांग की है।
सोमवार को सुविवि में प्रदर्शन कर रहे फीस वृद्धि व छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने लाठीचार्ज किया था, जिससे कई छात्रों का चोंटे आई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ छात्रों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। साथ ही चीफ प्रोक्टर ललित सिंह चौहान ने एबीवीपी के पदाधिकारियों के खिलाफ राज्यकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवा दिया। अब इस मामले को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र को वीसी प्रो. सुनीता मिश्रा को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। शहर विधायक ताराचंद जैन ने ज्ञापन में बताया कि वीसी छात्र हितों व छात्रों की मांग को लेकर ज्ञापन नहीं लेती है, जिससे छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। वीसी ने छात्रों के साथ अभद्रता की और छात्र नेताओं के साथ मारपीट भी की।
एबीवीपी पदाधिकारियों पर शहर विधायक ने की वीसी को हटाने की मांग
