फतहनगर। मुनि श्री आदित्य सागर महाराज, अप्रमित सागर महाराज एवं मुनि श्री सहज सागर महाराज का गुरूवार को नगर प्रवेश पर जोरदार अगवानी की गयी।
बैंडबाजे के साथ जुलुस निकाला गया। ईंटाली चैराहा से से बस स्टैंड,मेन चोराहा व नया बाजार होते हुए दिगंबर जैन मंदिर के बाहर पाद पक्षाल किया गया। प्रवचन पावनधाम में हुआ जिसमे महाराज श्री ने कहा कि आहार कम करना चाहिए। भोजन कम करने से शरीर में बहुत सी बीमारियां नहीं आती है व धर्म कार्य शांति से होता है। कार्यक्रम का संचालन संजय छाबड़ा ने किया। शाशतर भेंट शांतिलाल पीपाडा, मनोहरलाल कावडिया, प्रकाश पीछौलिया, अशोक छाबड़ा, संजय छाबड़ा, धर्मचंद पाटोदी, मदनलाल धर्मावत,राजेन्द्र बडजात्या, प्रकाश चंद जैन, मनोज छाबड़ा आदि ने किया। दीप प्रजवल्लन भी समाज के नरेश गोधा एंव भीलवाड़ा समाज से हुआ। पाद प्रक्षालन सुमित पाटोदी, रवि जैन, राजेश धर्मावत ने किया। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठजन,महिला एवं पुरूष उपस्थित रहे। संतों का आज ही अड़िंदा की ओर विहार हुआ।
