गणगौर घाट पर चुनरी मनोरथ 2025 का आयोजन आज
– कांकरोली से पहली बार द्वारकाधीश भगवान उदयपुर पधारेंगे
– जगदीश चौक से निकलेगी विशाल तुलसी कलश की शोभायात्रा
– आयोजन समिति के सभी तैयारियों ने लिया जायजा
उदयपुर 29 अगस्त। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप एवं गायत्री परिवार की ओर से आयोजित चूनरी मनोरथ 2025 के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन शनिवार को गणगौर घाट पर मां गंगा को एक ही रोल में लिपटी 3300 मीटर लम्बी चुनरी अर्पित की जाएगी। शनिवार को उदयपुर शहर के इतिहास में सबसे बड़ा चुनरी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।
उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की अध्यक्षा अनीता माहेश्वरी ने बताया कि यह आयोजन अपनी पुरानी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और सांझी संस्कृति को संरक्षित कर सनातन संस्कृति एवं अपनी धरोहर सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। माहेश्वरी ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2 बजे लक्ष्मी माता मंदिर प्रांगण से कांकरोली से पहली बार उदयपुर पधार रहे द्वारकाधीश भगवान की शोभायात्रा शुरु होगी जो जगदीश मंदिर तक पहुंचेगी जहां पर 51 तुलसी पौधों कलश भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ बैंड की स्वर लहरियों के बीच जगदीश मंदिर से गणगौर घाट के लिए शोभायात्रा रवाना होगी। गणगौर घाट पहुंचने के बाद 21 मनोरथी जोड़े पूजन में शामिल होंगे। इन सभी जोड़ों के साथ गणगौर घाट पर सामूहिक आरती का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त 21 जोड़ों द्वारा विशेष बड़ी आरती भी संपन्न करवाई जाएगी। इस आयोजन में कीर्ति प्रकाश व्यास, जगदीश पुजारी, वीरेंद्र पुजारी, मनीष-मधुबाला जायसवाल, राना जायसवाल, रेखा सोनी, लीना जायसवाल, चंद्र प्रकाश महेश्वरी, दिनेश मकवाना, अक्षय सिंह राव, कैलाश सोनी और पार्षद गोपाल जोशी, जगदीश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहेगा।
– इनकी रहेगी विशेष उपस्थिति
अध्यक्षा अनिता माहेश्वरी ने बताया कि स्व. किरण माहेश्वरी की स्मृति में 30 अगस्त को गणगौर घाट पर दोपहर 3 बजे से चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बाल अधिकारिक विभाग राज्यमंत्री मंजू बाघमार, निवृति कुमारी मेवाड़ होगी। चुनरी मनोरथ संरक्षिका के रूप में राजसमंद विधायिका दीप्ति किरण माहेश्वरी होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजमेर दक्षिण विधायिका अनिता भदेल, पूर्व वल्लभनगर विधायिका प्रीति शक्तावत, पूर्व महापौर रजनी डांगी होगी।
– 551 साडिय़ों से बनी 3300 मीटर लंबी चुनरी होगी मां गंगा को अर्पित
सचिव निलेश कोठारी ने बताया कि इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में एक ही रोल में 551 साडिय़ों से बनी 3300 मीटर लंबी चुनरी मां गंगा को अर्पित की जाएगी। चुनरी पंचदेवरा मंदिर तक ले जाकर विधि विधान से वारणसी घाट की आरती की तर्ज पर पिछोला झील पर मां गंगा की आरती होगी। जिसमें शहर के हजारों शहरवासी शामिल होंगे।
– चुनरी मनोरथ की तैयारी पूर्ण
सोनल नागदा, गीता राव, कला गटानी ने बताया कि आयोजन को लेकर शुक्रवार को गु्रप की सदस्याओं ने अपने-अपने कार्यों को अंतिम रूप दिया। गणगौर घाट पर साउण्ड, लाईट सहित अन्य प्रकार की जरूरी व्यवस्थाओं को देखा और कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए जगदीश मंदिर से गणगौर घाट तक सभी तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों को अंतिम रूप देने में अध्यक्षा अनीता माहेश्वरी, सचिव निलेश कोठारी, मंजू पुर्बिया, मंजू मुंद्रा, स्वाति पोरवाल, अनु लोढ़ा, माया शर्मा, सुशीला देवपुरा, किरण नाहर, स्नेहा टाक, स्मारिका महुर, रेखा सोनी, सुनीता भंडारी, मालेश्री शर्मा, ललिता सिंघवी व लीना जायसवाल, माया शर्मा, वर्षा सोनी, स्नेह टांक, सुशीला देवपुरा, स्वाति पोरवाल, मंजू मूंदड़ा, सहित सभी सदस्याएं मौजूद रही।
चुनरी मनोरथ : उदयपुर में गणगौर घाट पर पहली बार 551 साडिय़ों से बनी 3300 मीटर लम्बी चुनरी मां गंगा को अर्पित करेंगे
