राम को नकारने वाले, रामनवमी की बधाई दे रहे हैं – चुन्नीलाल गरासिया

बाप पार्टी वाले आदिवासियों को गुमराह कर रहे – बाबूलाल खराड़ी
उदयपुर 18 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के मीडिया सेंटर पर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया एवं कैबिनेट प्रदेश जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता को प्रारंभ करते हुए राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि कांग्रेस एवं क्षेत्रीय पार्टियां जिसमें विशेष तौर पर भारतीय आदिवासी पार्टी 400 पार के नारे से बोखला कर, आदिवासियों को यह कहकर कि अगर भारतीय जनता पार्टी400 + सीट जीत गई तो यह लोग भारत का संविधान बदल देंगे, आदिवासियों काआरक्षण खत्म कर देंगे, देश में कभी चुनाव नहीं होंगे इस प्रकार के भ्रामक प्रचार कर वागड़ एवं मेवाड़ की जनता को भ्रमित कर रहे इसलिए हम पत्रकार बंधुओ के माध्यम से सभी मतदाताओं को सचेत रहने का आह्वान करते हैं, भारतीय जनता पार्टी हमेशा आदिवासियों का सम्मान करती रही है इसका जीता जागता उदाहरण देश की पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया,तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जनजाति विभाग एवं जनजाति आयोग का गठन किया जबकि वर्षों तक कांग्रेस शासन में रही,परंतु आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया, भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवंबर को गौरव दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया, साथ ही वर्ष 2025 को भगवान बिरसा मुंडा के 150 जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस वर्ष मनाने का निर्णय लिया, कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भी हमेशा अपमान किया उनको दो बार चुनाव मे हराया, जबकि भाजपा ने उनको मान सम्मान से भारत रत्न से नवाजा एवं संसद में उनका चित्र लगाकर उन्हें सम्मान प्रदान किया, आदिवासियों के प्रमोशन की रोस्टर प्रणाली को विपक्षी सरकारों ने बंद कर दिया उसे भाजपा ने पून : लागू किया,उन्होंने बांसवाड़ा डूंगरपुर बाप पार्टी प्रत्याशी राजकुमार रोत के लिए कहा कि बीटीपी के संविधान में दो बार चुनाव नहीं लड़ सकते तो उन्होंने नई पार्टी बाप पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ा, अब सांसद का चुनाव लड़ रहे, यह उनकी राजनीतिक लालसा दर्शाती है, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में हिस्सा बनने के बावजूद भी आदिवासियों का कोई भलाई का कार्य नहीं किया और अपने आप को आदिवासी का मसीहा साबित करने में लगे हुए हैं केवल वोट के लिए।उन्होंने कहा की काकरी डूंगरी मैं भी भोले भाले आदिवासी बच्चों को बहका कर 16 दिन तक हड़ताल कराने में इनका मुख्य हाथ था,वह निर्दोष बच्चे आज भी अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं, भाजपा सरकार आदिवासियों की हितेषी रही है उन्होंने टीएसपी क्षेत्र बनाया और आरक्षण को भी बढ़ाया, पंचायत राज की नई व्यवस्था देकर आदिवासियों के हितों की रक्षा की आज आदिवासी भाई व बहन सरपंच, वार्ड पंच, प्रधान,जिला प्रमुख टीएसपी एरिया मे बन रहे |

– कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उपस्थित पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार ने आदिवासियों के लिए कई योजनाएं शुरू की, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक षड्यंत्र के तहत आदिवासियों को यह कह कर भड़का रहे हैं कि तो आदिवासी हिंदू नहीं, शादी के रीति रिवाज बदलवाने के लिए भी सलाह दे रहे हैं, ऐसे असामाजिक तत्वों से आदिवासियों को सावधान रहना है, उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम की चर्चा कभी कांग्रेस सरकार ने नहीं की जो की जलियांवाला बाग से भी बड़ा स्वतंत्रता के लिए आंदोलन का केंद्र रहा, मोदी सरकार ने इस पर ध्यान देखकर वहां विकास का मार्ग प्रशस्त किया।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल,लोकसभा मीडिया सहप्रभारी अशोक आमेटा आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!