ऑल इंडिया शूटिंग चेम्पियनशीप प्रतियोगिता में चुण्डावत,व  कितावत सातवें स्थान पर

अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज का शुभारंभ आगामी सत्र से
उदयपुर 12 दिसम्बर / खेलोें इंडिया की ओर से नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी शुटिंग चेम्पियनशीप प्रतियोगिता में जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी यादवेन्द्र चुण्डावत, माहिका कितावत ने ऑल इंडिया में सातवें  स्थान पर अपनी जगह बनाई है।  कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, स्पोट्स बोर्ड सचिव डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड, कोच डॉ. जितेन्द्र सिंह मायदा ने दोनों ही खिलाड़ियों को फोन पर बधाई देते हुए कहा कि यह संस्था के लिए गौरव की बात है। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यापीठ में स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा , जिसमें बेहतर सुविधाएॅ, प्रशिक्षण की व्यवस्था करके उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार किए जायेंगे। उसी को ध्यान में रखते हुए,
विद्यापीठ के श्रमजीवी महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज तैयार की जा रही है जिसका कार्य अंतिम चरणों में और इसका शुभारंभ नवीन सत्र से कर दिया जायेगा।  आज हमारे विधार्थी हर खेल में आगे है, आवश्यता है उन्हें उचित मार्ग दर्शन  एवं प्रोत्साहन देने की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!