उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल में शनिवार को क्रिसमस समारोह हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट पॉल सी. से. स्कूल के प्रधानाचार्य रेव्ह. फादर जॉर्ज के. के. ने की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रेव्ह. फादर जोस चेम्मण, उप प्रबंधक जॉन वर्गीस, सचिव बाबू जॉन एवं कोषाध्यक्ष जुनेश थॉमस ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् से उद्बोधन आरंभ किया। प्रभु यीशु के जन्म और जीवन को मानव धर्म के पालन व रक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। हाथ के लिए दान, कंठ के लिए सत्य और श्रवण के लिए सद्वचनों का सर्वाेत्तम अलंकार बताया और सभी को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रदान की। इस अवसर पर दलानुसार क्रिसमस कैरोल गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। बच्चों द्वारा यीशु जन्म को अत्यंत मनमोहक नृत्य-गीत नाट्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या शुभा जोस ने क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्रिसमस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया
