पदक विजेता रामगंज मण्डी मंे होने वाली प्रतियोगिता में लेंगे भाग
उदयपुर। विगत दिनों हिरण मगरी से. 14 स्थित जोगी का तालाब स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल मे ंआयोजित 67 जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग की कराटे प्रतियोगिता में सुरक्षा मार्शल आर्ट एकेडमी 9 बच्चों ने 9 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक, और 7 कांस्य पदक प्राप्त किये।
एकेडमी के निदेशक संजू सिंह ने बताया कि विजेताओं में ’हेरिटेज गर्ल्स स्कूल की अरिस्ता सिंह,आसानी अग्रवाल, पावनी गोयल ने स्वर्ण पदक, गुरु नानक स्कूल शास्त्री सर्कल,राजकुमार सेन, आदित्य सिंह स्वर्ण पदक,माउंट व्यू स्कूल से पार्थवेट को स्वर्ण पदक ओर ग्रेगोरियोस स्कूल ’समिष्टा गहलोत, निमिषा कुमावत, और हिया चंडालिया ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। यह सभी स्वर्ण पदक विजेता 67 वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता’ में जाएंगे, जो कि 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज मंडी में आयोजित की जाएगी
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में सुरक्षा मार्शल आर्ट एकेडमी के बच्चों ने जीते 9 गोल्ड सहित 19 पदक
