मुख्य सचिव ने वीसी के जरिये ट्विटर हैण्डल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की

प्रतापगढ़, 8 फरवरी। मुख्य सचिव उर्षा शर्मा ने मंगलवार को वीसी के जरिये मुख्यमंत्री महोदय के ट्विटर हैण्डल पर प्राप्त लंबित प्रकरणों की समीक्षा समस्त जिला कलक्टर एवं संबंधित विभागों से की।

मुख्य सचिव ने कहा कि जो भी प्रकरण सोषल मीडिया पर आते है उसको प्राथमिकता से तुरन्त ही निस्तारण करना एवं जवाब भिजवाने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गुड गर्वेन्स पर कार्य करना है व प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करना है। इसके अलावा उन्होंने उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नेपकीन का जिलों में वितरण के साथ-साथ आंगनवाड़ी केन्द्रों व विद्यालयों में भी वितरण करवाने एवं ई-औषधी पोर्टल पर सूचना अपलोड कराने एवं फसल बीमा योजना के तहत पात्र कृषकांे की सूचना निर्धारित प्रपत्र में आॅनलाईन भिजवाने के निर्देष भी दिए।

प्रतापगढ़ डीओआईटी से वीसी के जरिये जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादवतहसीलदार सतीष कुमारविद्युत विभाग के कार्मिक अधिकारी गिरवर आमेटा सहित कर्मचारी उपस्थित रहे व समस्त जिला कलक्टर वीसी से जुड़े रहे।

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

प्रतापगढ़ 8 फरवरी। जिलेभर में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए मुख्य सचिव के निर्देषानुसार द्वितीय गुरूवार 9 फरवरी को प्रातः 11 से 2 बजे तक उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई उपखण्ड स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आयोजित होगी।

जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि जनसुनवाई में उपखण्ड अधिकारीतहसीलदारविकास अधिकारीजिला स्तरीय अधिकारीब्लाॅक स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आदि भाग लेंगे।

हाॅस्पिटल परिसर मंे अवैध वाहन को सीजकर- 34 हजार 700 रूपए जुर्माना राषि आरोपित की

प्रतापगढ़ 8 फरवरी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा प्राप्त शिकायत के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा हॉस्पिटल परिसर में अवैध रूप से संचालित एम्बूलेंस के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सात वाहनों को भी सीजकर 34 हजार 700 रुपए की जुर्माना राशि आरोपित की गई।

जिला परिवहन अधिकारी दुर्गाशंकर जाट ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए आगे भी औचक निरीक्षण जारी रखने की जानकारी दी। कार्रवाई के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी दायमा एवं परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!