महावीर जन्मोत्सव वर्ष में 108 गौशालाओं में 50,000 से अधिक गौमाता के लिए छप्पन भोग कार्यक्रम का लिया संकल्प
उदयपुर 2 अप्रेल-गुरु कमल चंद्र रोशन गोसेवा ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2026 का महावीर जन्मोत्सव वर्ष में प्रथम बार कोंई संस्था गौ माता के लिए छप्पन भोग का आयोजन कर रही हैं
ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि देश की प्रमुख 108 गौशालाओं में 50,000 से अधिक गौमाता के लिए छप्पन भोग अर्पित करने का निश्चय किया गया है।
प्रथम छप्पन भोग शुभारंभ 7 अप्रैल को अंबामाता स्थित महाकालेश्वर मंदिर गौशाला,उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।
ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन ने उदयपुर व आसपास की जनता से अधिक से अधिक संख्या में गौ सेवा के निमित्त आयोजित छप्पन भोग कार्यक्रम में सहभागिता करके धर्म, अध्यात्म, सेवा और साधना का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
108 गौशालाओं में संचालित “छप्पन भोग अभियान” के ब्रांड एंबेसडर के रूप में राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री की नियुक्ति न केवल उनके लिए, बल्कि समस्त गौभक्त समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस जिम्मेदारी को एक सौभाग्य बताते हुए गौसेवा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और आभार व्यक्त किया।
डॉ. शास्त्री ने अपने संदेश में मेवाड़ की पावन धरती को भामाशाह की नगरी बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र सदैव दान, सेवा और त्याग की परंपराओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि जीवन के शुभ अवसर—जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या विवाह समारोह—को और अधिक पवित्र एवं सार्थक बनाने के लिए गौशालाओं में “छप्पन भोग” का आयोजन करें।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सेवा कार्य न केवल गौमाता के प्रति हमारी आस्था को प्रकट करता है, बल्कि यह पुण्य अर्जन का एक श्रेष्ठ माध्यम भी है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर गौसंरक्षण और गौसेवा के इस पवित्र कार्य में योगदान देना चाहिए, जिससे हमारी संस्कृति और परंपराएं और अधिक सशक्त बन सकें।वही पर्यावरणविद् अशोक मेहता(इंदौर) ने कई गौशालाओं में छप्पन भोग कराने की घोषणा की हैं
महासचिव सीमा जैन ने बताया कि ट्रस्ट के अनेक सेवाभावी सदस्यो द्वारा छप्पन भोग की तैयारी कर ली गई हैं जिसमें कमलेश चौधरी, वीरेंद्र जैन, बलवंत सिंह चौहान, सुशील डांगी, सुप्रिया खंडेलवाल, भारती कुकरेजा, रेनू सिरोया, भाग्यश्री गन्ना, मयूरी नागदा, पूर्णिमा मेहता, कौशल्या शर्मा, राजकुमारी नलवाया, लता औदिच्य, अनीता वैष्णव, अमित भास्कर सहित अन्य ने सक्रिय सहयोग दिया।
इसके साथ ही रोटरी क्लब और महावीर इंटरनेशनल से जुड़े सदस्यों ने भी विभिन्न गौशालाओं में छप्पन भोग कार्यक्रम की जिम्मेदारी लेकर सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान करने का संकल्प लिया है
ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी दानदाताओं, समाजसेवियों और सहयोगकर्ताओं को आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया हैं
