उदयपुर: शहर के BN ग्राउंड में आयोजित ‘शेफाथॉन 2026’ में पाक-कला की आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रॉयल राजस्थान शेफ सोसाइटी (RRCS) के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को PHDCCI (राजस्थान चैप्टर) और Evention के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस आयोजन ने उदयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के शेफ्स को एक विश्वस्तरीय मंच प्रदान किया।
आयोजन और नेतृत्व : कार्यक्रम का सफल संचालन RRCS के अध्यक्ष शेफ विमल धर के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शेफ लव माथुर, शेफ देवेंद्र कुमार, डॉ. शेफ संगीता धर और क्यूलिनरियन रश्मी किशोर की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में BCI (Business Connect India) और United Hoteliers का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आकर्षण का केंद्र: लाइव कुकिंग डेमो : कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शेफ पुष्पेंद्र बाला और शेफ प्रेम सिंह द्वारा प्रस्तुत लाइव कुकिंग डेमो रहा। उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन ‘सांगरी की टिक्की’ को आधुनिक अंदाज में पेश किया, जिसे उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने खूब सराहा।
निर्णायक मंडल : प्रतियोगिता की गुणवत्ता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ जजों की टीम मौजूद रही:
प्रोफेशनल कैटेगरी:* शेफ आदर्श (ट्राइडेंट), शेफ मोहित (मैरियट), शेफ रूपम (द हॉस्पिटैलिटी स्टोरी)
क्यूलिनरियन कैटेगरी:* शेफ विनोद (औरिका), शेफ अशांत (ललित लक्ष्मीविलास), शेफ किसलय (अवल हॉस्पिटैलिटी)
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम :
विजेता:* HRH ग्रुप – होटल शिवनिवास पैलेस
(शेफ नरेंद्र सिंह, अमन कुमार, शक्ति सिंह)
प्रथम उपविजेता:* औरिका लेमन ट्री टीम
(शेफ ईशान नागी, मेरिल चाको, संजय सिंह)
द्वितीय उपविजेता:* जस्टा सज्जनगढ़ टीम
(शेफ सन्नी कुमार, गोपाल, कुलदीप)
(इस श्रेणी में स्टर्लिंग माउंट आबू, स्टर्लिंग उदयपुर, फर्न रेजीडेंसी, ललित लक्ष्मीविलास और ओसियन वैली रिसॉर्ट कुंभलगढ़ जैसी प्रतिष्ठित टीमों ने भी भाग लिया।)
* विजेता: डॉ. ममता आर. बांगड़ (कोड 26)
* प्रथम उपविजेता: सिया तिजवानी (कोड 13)
* द्वितीय उपविजेता: हसमिता जैन (कोड 18)
* विजेता: डिंपल नैनानी (कोड 25)
* प्रथम उपविजेता: शिप्रा भटनागर (कोड 21)
* विजेता: शोभराज (कोड 10)
निष्कर्ष : समापन समारोह में RRCS अध्यक्ष शेफ विमल धर और निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शेफ विमल धर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध पाक-कला को वैश्विक पहचान दिलाना और उभरते शेफ्स को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
