उदयपुर। चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज का 20वां सामुहिक विवाह का समारोह शनिवार को होगा जिसमें 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधंगे।
समाज अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने बताया कि 20वां सामुहिक विवाह 100फीट रोड श्रीराम पथ, पिलेश्वर महादेव मंदिर से मेघा आवास के पास सत्यनाम वाटिका में आयोजित होगा। शोभायात्रा प्रातः 9.05 बजे 100फीट रोड श्रीराम पथ, पिलेश्वर महादेव मंदिर से सामुहिक बारात निकलेगी। जहां तोरण की रस्म के साथ सामुहिक विवाह का आगाज होगा। 26 जोडो का सामुहिक पाणिग्रण संस्कार प्रातः 11.15 बजे शुरू होगा व बाबुल की दुआओं के साथ वर वधू को विदाई दी जाएगी। प्रत्येक जोडे को घरेलु उपयोग में आनेे वाली सभी सामग्री समाज के भामाशाह की ओर से दी जायेगी। समारोह का अंतिम रूप देने में विभिन्न समिति जुटी हई है।
अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि 20वें सामुहिक विवाह महोत्सव में वर वधू को उपहार स्वरूप भामाशाहों व समाजनद्वारा अलमारी, पलंग मय बाजोट,बर्तन सेट, गद्दा 2-तकिये, बाटी कूकर, छत पंखा, प्रेशर कूकर, गैस चूल्हा, डबल बेड, कम्बल, केसरोल 3 सेट, ट्रोल बेग, रूम हीटर फेन, हैण्ड ग्राईन्डर, इडली कूकर, पानी कैंपर, पानी का घड़ा, गरम खान का टिफिन, इलेक्ट्रीक प्रेस, बेडशीट, तकिया कवर, बेल, चकला, परात, दीवार घडी, चांदी की बिछिया, श्रीराम की तस्वीर आदि दिये जायेंगे।
सामुहिक विवाह में तकरीबन 8 से 10 हजार समाजजन अपनी भागीदारी देंगे। समारोह की व्यवस्था में निम्नसमितियों को गठन किया गया जिसमें स्वागत समिति, वित्त प्रबंधन समिति, मुद्रण समिति, कार्यालय एवं पूछताछ समिति, सरकारी अनुदान सहायता समिति, उपहार क्रय समिति, पाण्डाल माईक एवं लाईट, भोजन एवं अल्पहार निर्माण समिति, पंजीयन समिति, पंजीयन महिला समिति, शोभायात्रा समिति, शोभायात्रा महिला समिति, तोरण, स्टेज एवं पाणिग्रहण समिति, आवास समिति, अल्पहार वितरण समिति, भोजन समिति महिला एवं पुरूष, उपहार संग्रहण एवं वितरण समिति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समिति, मंच संचालन समिति, यातायात प्रबंधन समिति, वेस्ट भोजन अवलोकन समिति, प्रचार प्रसार समिति एवं सम्मान समारोह समिति गठित की गई। जो इस समारोह की संपूर्ण व्यवस्था की देख रेख करेंगे।
आयोजन के लिए अशोक चौधरी, बंशीलाल चौधरी, प्रताप चौधरी, विकास चौधरी, रामलाल चौधरी, रामसुख चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, रतनलाल चौधरी, इंदरलाल चौधरी, रामचंद्र चौधरी, दिनेश चौधरी, सुंदरलाल चौधरी, भंवरलाल चौधरी, रमेशचंद्र चौधरी, रमेशचंद्र मेवाडा, भैरुलाल चौधरी व रतनलाल चौधरी आदि की केंद्रीय कार्यकारिणी बनाई गई है।
आगामी 21वां सामुहिक विवाह दिनांक 7 फरवरी 2025 शुक्रवार को कुराबड़ -बम्बोरा इकाई के सजातीय बंधुओ द्वारा आयोजित किया जाएगा।
