चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस विकसित भारत की कल्पना के सूत्रधार : अग्रवाल

दो दिवसीय राष्ट्रीय नेटवर्किंग सम्मेलन का समापन
उदयपुर  .  भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संस्थान की कमेटी फार मेम्बर्स इन प्रक्टिस के तत्वाधान में उदयपुर शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय नेटवर्कीगं  सम्मेलन का शुभारंभ रामी रायल रिसोर्ट में हुआ , सम्मेलन में पूरे भारत वर्ष व सीआईआरसी रीजन से लगभग 500 चार्टड एकाउन्टेन्ट्स ने भाग लिया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय सीए संस्थान के  राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए रणजीत कुमार अग्रवाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए चरणज्योत सिंह नंदा थे।  उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सीएमपी कमेटी के चेयरमेन सीए रोहीत रुआटीया ने किया। शाखा अध्यक्ष सीए रोनक जैन ने भारतवर्ष से पधारे चार्टड एकाउन्टेट्स का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए रणजीत कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए “द्रष्टी” विजन को प्रदर्शित किया। जिसमे डीजीटलाईजेशन , रिसर्च , निष्ठा , आपसी सहयोग , पारदर्शीता , स्वतंत्रता शामिल है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चरनज्योत सिंह नन्दा ने सभी सीए को सी ए बी एफ फन्ड की महत्ता की जानकारी दी।
उदयपुर में चल रहे राष्ट्रीय नेटवर्किंग सम्मेलन के दूसरे दिन सी ए प्रैक्टिस कर रहे सदस्यों के लिए विभिन्न सत्रों का आयोजन हुआ। पहले सत्र में सी एम पी कमेटी के चेयरमेन सी ए रोहित रूवाटिया ने सीए फ़र्म्स की कैपिसिटी बिल्डिंग पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सी ए फ़र्म्स को स्मार्ट फ़र्म्स बनाने के लिए चैट जीपीटी, को पायलट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की तथा आई सी ए आई द्वारा सदस्यों को दिये जा रहे निशुल्क: प्रैक्टिस मेनेजमेंट साफ्टवेयर की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही सदस्यों सी ए फ़र्म्स की नयी ड्राफ्ट नेटवर्किंग पॉलिसी एवं मर्जर पर अपने सुझाव आइ सी ए आई को प्रेषित करने का निवेदन किया।
इसके बाद द्वितीय सत्र में सीएमपी कमेटी के वाइस चेयरमेन सीए उमेश शर्मा ने उपस्थित सदस्यों के मध्य में सीए फ़र्म्स की नेटवर्किंग पर गहन चर्चा की और सदस्यों से आग्रह किया कि सदस्य एक विषय पर विशेषज्ञता प्राप्त करें और अलग अलग विषयों पर आपस में नेटवर्किंग करे जिससे सभी सीए की ग्रोथ तेज़ी से हो !
दिन के तीसरे सत्र में जयपुर से आए सीए रोहित प्रधान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई को प्रयोग में लाकर ऑफिस के रोजमर्रा के कार्यो की क्षमता दस गुणा तक बढ़ाई जा सकती है।

दिन के अंतिम सत्र में चैनल परिचर्चा में सीए योगेश चंद्र पोखरना, सीए सतीश चंद्र जैन, सीए स्नेहिल शाह, सीए रश्मि मालू और सीए अंकित जैन ने भाग लिया। और सीए  प्रोफेशन में बढ़ रही अपार संभावनाओं के बारे में सदस्यों को अवगत कराया।शाखा अध्यक्ष सीए रौनक़ जैन ने सभी का स्वागत करते हुए शाखा के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी ! अंत में सीए प्रतिभा जैन ने पूरे देश भर से आये सी ए सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस सम्मेलन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती, हितेश भदादा, चिराग़ धर्मावत, शैलेंद्र कुंनावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा !

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!