फतहनगर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांतिलाल चपलोत ने बुधवार को मावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल के साथ फतहनगर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
आई.टी.सेल विधानसभा संयोजक जगदीश पुरोहित ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने सुबह बड़ियार से दौरा शुरू किया तथा साकरोदा,फलीचड़ा,जेवाणा, खरतांणा,मोरठ, चंगेड़ी,खेमपुर,आमली,बड़गांव व ईंटाली में जन सम्पर्क एवं सभाएं की। चंगेड़ी में पालीवाल को केलों से भी तोला गया। पालीवाल के साथ जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,नरेन्द्रसिंह आसोलिया,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,सुनील डांगी,महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल,गौरीलाल बंजारा,मण्डल महामंत्री प्रमोद सामोता,नरेश जोशी,बादलदेवसिंह राणावत,महेन्द्रसिंह झाला,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेश पुजारी,निर्मल लोढ़ा,पिन्टू जोशी,बाबुलाल,पार्षद विनोद धर्मावत समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी थे।