इनरव्हील क्लब की चेयरमैन ने विजिट के दौरान की सेवा कार्यो की कि प्रशंसा

उदयपुर। इनरव्हील डिसिट्रक्ट चेयरमैन निशा खांडपुर ने होटल सोलिटेयर में आयोजित एक कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब उदयपुर की अधिकारिक यात्रा की विजिट की। इस दौरान उन्होंने गत 6 माह के दौरान क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
चेयरमैन निशा खंाडपुर ने क्लब अध्यक्ष डॉ. स्वीटी छाबड़ा से सेवा कार्येा की जानकारी ली और डॉ. छाबड़ा ने क्लब द्वारा बनाये गये वर्ल्ड रिकॉर्ड की जानकारी दी तो वे काफी उत्साहित हुई। उन्होंने खांडपुर ने कहा कि वे इन सेवा कार्यो को डिस्ट्रिक्ट में अन्य क्लबों के समक्ष रख कर उन्हें प्रेरित होने के लिये कहेगी। उन्होंने आगामी 6 माह के दौरान और किये जाने वा सेवा कार्यो के लिये गोल निर्धारित किये। क्लब सचिव डॉ. अंजू गिरी ने निशा खांडपुर व डिस्ट्रिक्ट सचिव बिन्दु गुप्ता को क्लब की सेवा कार्यो की गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉन्फ्रेन्स व क्लब सचिव डॉ. अंजू गिरी द्वारा प्रस्तुत की गई इनरव्हील प्रार्थना से हुई। इस अवसर पर चेयरमैन खांडपुर ने सदस्यों का मागदर्शन किया। सचिव बिंदू गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट 305 के 58 क्लब के प्रोजेक्ट से अवगत कराया।  इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्य सुन्दरी छतवानी ने फ्लैग एक्सचेंज रिपोर्ट पेश की। क्लब की बुलेटिन संपादक पुष्पा सेठ ने बुलेटिन का विमोचन कराया। अंत में क्लब की ओर से निशा खांडपुर को स्मृतिचन्हि प्रदान किया। इस अवसर पर शीला तलेसरा, कविता सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!