मंदिर से लौट रही महिला के साथ दिनदहाडे चैन स्नेचिंग की घटना

—सडक पर बदमाश ने महिला के गले चैन तोडकर हुआ फरार
 —रैकी के बाद घटना को दिया अंजाम
उदयपुर। शहर में दिनदहाडे हुई चैन स्नेचिंग की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे कर दिए हैं। घटना के एक दिन पूर्व बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर पहली महिला एसपी ने पद ग्रहण किया और एक दिन बाद ही बदमाशों ने बीच सडक चैन स्नेचिंग की घटना के अंजाम दे दिया। महिला जैन मंदिर में दर्शन करने के बाद पैदल घर लौट रही थी। तभी एक बदमाश ने पहले महिला का पीछा किया और फिर अचानक उसके गले में झपट्टा मारकर चेन पकड़ ली और खींचने लगा। महिला ने कुछ देर तक विरोध किया, लेकिन बदमाश ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और चेन छीन ली। आरोपी का दूसरा साथी पास ही मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा था। चेन छीनते ही दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पास के एक दुकानदार ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भी गिर गया। घटना सेलिब्रेशन मॉल के सामने की सड़क पर हुई।
घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
चैन स्नेचिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश ने पहले महिला की रैकी की और जब आसपास कोई नहीं था तो तुंरत महिला के गले से चैन को तोड लिया और उसी दौरान उसका दूसरा साथी वहां पर बाइक लेकर पहुंचा और वह दोनों फरार हो गए।
मंदिर में दर्शन करने गई थीं महिला
सुखेर थाना के थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि घटना बुधवार को हुई। आरके सर्कल की रहने वाली रूप कुंवर भुवाणा स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में दर्शन करने गई थीं। वहां से वापस घर की तरफ पैदल लौटते समय, एक बदमाश ने पहले महिला का पीछा किया और फिर अचानक उनके गले से सोने की चेन छीन ली, जिससे महिला सड़क पर गिर गई। आरोपी अपने दूसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गया। बदमाश जैसे ही चेन तोड़कर भागने लगे, पास के दुकानदार देवीलाल डांगी ने उनका पीछा किया, लेकिन वे दौड़ते हुए गिर गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!