महावीर जैन जागृति महिला प्रकोष्ठ की ओर से चैबीसी कार्यक्रम आयोजित,1200 महिलाओं ने लिया भाग

उदयपुर। महावीर जैन जागृति महिला प्रकोष्ठ की ओर से चैबीसी कार्यक्रम आज हि.म.से. 3 स्थित नेमीनाथ मंदिर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक अर्चना पटवारी, उषा मेहता, आशा जयसिंगोत, प्रमिला दलाल, सरिता कावड़िया, मोनिका मांडावत थे। मेहन्दी के प्रायोजक विशेष लाभार्थी सरला बांठिया,आजाद जैन और वंदना बाबेल रहे। हिरण मगरी परिक्षेत्र के लगभग 20 महिला संघों ने भाग लिया व 1200 महिलाएँ उपस्थित रही। परिषद् महिला प्रकोष्ठ की संरक्षिता अध्यक्ष गरिमा धींग, सचिव खटवर ने आगन्तुक महिलाओं को जैन जागृति परिषद् के बारे में बताया व उनका स्वागत उद्बोधन किया गया।
संरक्षक गरिमा धींग, अध्यक्ष वंदना बाबेल, मंत्री विद्या खटवर ने 30 मार्च को होने वाली शोभायात्रा व रैली के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि महिलायें ड्रेस कोड में भाग लेगी। स्वामीवात्सल्य व शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। महावीर जैन जागृति परिषद् की तरफ से शीतल पेय वितरित किया गया। अन्त में संयोजक चंचल मांडावत ने धन्यवाद आभार प्रस्तुत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!