केन्द्रीय सचिव अग्रवाल 17 से 20 तक उदयपुर प्रवास पर

उदयपुर 16 जुलाई। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल 17 से 20 जुलाई तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री अग्रवाल 17 को सुबह 11ः20 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे 18 को स्थानीय भ्रमण तथा 19 को सोलर पार्क का विजिट करेंगे तथा 19 और 20 को यहां आयोजित भारत और बांग्लादेश के बीच जीएससी मीटिंग में शिरकत करेंगे। वे 20 जुलाई को रात्रि 8 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने किया वन स्टॉप केन्द्र का निरीक्षण
उदयपुर 16 जुलाई। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के माननीय सदस्य जस्टिस श्री रामचन्द्र सिंह झाला ने मंगलवार को भुवाणा में संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया। श्री झाला ने केन्द्र द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं यथा अल्पावास सुविधा, काउंसलिंग प्रक्रिया, चिकित्सा सुविधा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली और विगत समय में आए प्रकरणों पर सारगर्भित चर्चा की। निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारिता उप निदेशक संजय जोशी, सखी वन स्टॉप केन्द्र से प्रबंधक श्रीमती किरण पटेल, परामर्शदाता श्रीमती रेखा जीनगर अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

संस्था प्रधानों का प्रशिक्षण 18 को
उदयपुर 16 जुलाई। डाइट के वार्षिक पंचांग 2024-25 में योजना एवं प्रबंध प्रभाग की अनुमोदित कार्यक्रम गतिविधि के तहत लैब विद्यालयों के संस्था प्रधानों एवं हेड टीचर की एक दिवसीय ट्रेनिंग 18 जुलाई को होगी। डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी के अनुसार इस ट्रेनिंग में जिले के समस्त लैब एरिया विद्यालयों के संस्था प्रधानों तथा हेड टीचर सहित कुल 40 संभागियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम डाइट उदयपुर के टैगोर सभागार में निष्पादित किया जाएगा। इसके साथ ही संस्थान के शैक्षिक तकनीकी प्रभाग द्वारा कक्षा 6 से 10 पाठ्यपुस्तक आधारित विज्ञान विषयाध्यापकों के प्रायोगिक कार्य का दो दिवसीय प्रशिक्षण 19 व 20 जुलाई को यहां आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में विज्ञान विषय के 40 शिक्षक भाग लेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!