मनरेगा को खत्म करने का केंद्र सरकार का फैसला ग्रामीण आजीविका पर गंभीर हमला है – रघुवीर सिंह मीणा

मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस का एक दिवसीय मौन उपवास
उदयपुर। 11 जनवरी। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना खत्म करने का कुप्रयास कर ग्रामीण आजीविका पर गंभीर हमला किया जा रहा है। इसको देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन” शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत आज दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से कोर्ट चौराहा स्थित डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थल पर एक दिवसीय मौन उपवास किया गया।
सबसे पहले बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब को याद करते हुए दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक मौन उपवास रखा।
मौन उपवास के बाद मीडिया को अपना वक्तव्य देते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि मनरेगा योजना को समाप्त कर केंद्र सरकार ने देश के गरीब, मजदूर जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहते है उनकी आजीविका पर गंभीर हमला किया है, उनके काम का अधिकार खत्म किया है। कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने देश के गरीब मजदूरों को सिर उठाकर स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया था। परन्तु केंद्र की भाजपा सरकार ने इस योजना को समाप्त कर देश में गरीबों से काम का अधिकार छीना। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब और मजदूरों के अधिकारों एवं हितों की लड़ाई लड़ती आई है। इसीलिए मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान ग्राम पंचायत स्तर तक चलाकर गरीब, मजदूर, भूमिहीन किसान के हक की आवाज उठाएगी।
मौन उपवास में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पीसीसी उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, हीरा लाल दरांगी, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पीसीसी महासचिव गोपाल शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, सुरेश सुथार, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, सज्जन कटारा, लक्ष्मी नारायण पंड्या, प्रोफेसर दरियाव सिंह चुंडावत, कामिनी गुर्जर, नजमा मेवाफरोश, खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, भींडर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, डॉ संजीव राजपुरोहित, डॉ कौशल नागदा, नयागांव प्रधान कमला परमार, खेरवाड़ा प्रधान पुष्पा मीणा, मोहब्बत सिंह राणावत, मोहम्मद अय्यूब, सुनील भजात, आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बंसी लाल मीणा, गजेंद्र कोठारी, कमल चौधरी, अर्जुन मेनारिया, झाड़ोल प्रधान राधा देवी परमार, दिनेश औदिच्य, रूप लाल सालवी, लक्ष्मी नारायण पुरोहित, ओम प्रकाश गमेती, जमना लाल शर्मा, शिव लाल गुर्जर, यशवंत चौधरी, रूप लाल सालवी, कमलेश पटेल, मधु सालवी, सौरभ शर्मा, हजारी लाल रजक, कांति लाल पटेल, थावर चंद डामोर, शंकर लाल मेघवाल, रतन लाल पूर्बिया, पूर्व प्रधान सदन देवी खराड़ी, अजीज खान पठान, किशन सिंह चुंडावत, गणेश लाल मेघवाल, गोपाल सरपटा, दिनेश पानेरी, लोकेश त्रिवेदी, मोडी राम सेंबारा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!