उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी पटेल सर्कल स्थित कार्यालय पर सर्व प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें आगामी 26 सितंबर को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ.राधा मोहनदास अग्रवाल प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे, प्रबुद्धजन सम्मेलन में विभिन्न समाजों के वरिष्ठजन, अध्यक्ष महामंत्री,शिक्षाविद्,खेल, चिकित्सा,व्यापारिक संगठन, समाज सेवी को सम्मिलित होंगे। इस मौके पर GST रिफॉर्म अभियान,सभी प्रकोष्ठों की भूमिका,आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं सेवा पखवाड़ा में हुए कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम के सभी अलग अलग प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हो जिससे कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान होगा। सहकारिता विभाग प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने बताया सभी प्रकोष्ठ इन कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ सम्मेलन उपस्थित रहेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा,इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, सहकारिता प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, जिला महामंत्री देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढय,जिला मंत्री खुशबू मालवीय, डेयरी चेयरमैन डालचंद डांगी, प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश शर्मा,रोहित अग्रवाल, एस बी सहाय, दामोदर खरौद,मनीष भारद्वाज, चंदेश सोनी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सम्मिलित होने के लिए प्रकोष्ठों की बैठक व दिनांक 26 को होगा प्रबुद्घजन सम्मेलन
